कानपुर, मई 22 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर की ओर से चल रही 14वीं अंडर-12 जेएनटी क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें ओलिवर ब्राउन ने सिग्मा ग्रिपलॉक को पांच विकेट से और लीवरपूल एकादश ने पर्फ इलेवन पर तीन रन से रोमांचक जीत दर्ज की। कानपुर साउथ मैदान में हुए मैच में सिग्मा ग्रिपलॉक ने 25 ओवर में तीन विकेट पर 154 रन बनाए। टीम की ओर से कृष्णा यादव ने नाबाद 54 रन और विष्णु पाण्डेय ने नाबाद 47 रन बनाए। गेंदबाजी में कृषिव कुलश्रेष्ठ ने दो और विनम्र तिवारी ने एक विकेट लिया। जवाब में ओलिवर ब्राउन ने अर्जुन सिंह के नाबाद 48 रन, विराट सिंह के 33 रन, वेदांत बाजपेयी के 23 रन की बदौलत 24.2 ओवर में पांच विकेट पर 156 रन बनाकर मैच जीता। यह भी पढ़ें- राघवेंद्र की पारी से दिनेश मिश्रा एकादश जीता दूसरे...