वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल क्रीड़ांगन में डिविजन चैंपियन लीग में बुधवार को फीनिक्स एकादश ने सिंघम एकादश को छह रन से हरा दिया। रोमांचक मुकाबले में उसके गेंदबाज अमित कुमार मैन ऑफ द मैच रहे। फीनिक्स एकादश पहले बल्लेबाजी की। उसने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 190 रन बनाए। अखिल ने 39, ऋषभ ने 32, आशीष ने 32, भ्रगेन्द्र ने 25 और जावेद ने 21 रन बनाए। सिंघम एकादश की ओर से मंडल सिग्नल और दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेंद्र वैष ने चार ओवर में 39 रन देकर दो और अमित कुमार ने चार ओवर में 40 रन देकर दो विकेट चटकाए। आशीष और गजानंद को एक-एक विकेट मिले।जवाब में सिंघम एकादश की टीम 18.4 ओवर में 184 रन पर सिमट गई। रोमांचक मुकाबले में फीनिक्स एकादश को छह रन से जीत हासिल हुई। उसे दो अंक मिले। सिंघम एकादश के आशीष सिंह ने 71, अरविंद ने 4...