बागपत, जनवरी 31 -- खेकड़ा। मुबारिकपुर के केटी स्टेडियम में आयोजित बागपत कबड्डी लीग सीज़न दो के दूसरे दिन मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन और दर्शकों की भारी भीड़ ने आयोजन को यादगार बना दिया। हर मुकाबले में खिलाड़ियों ने जोश और रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक योगेश धामा रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को आगे बढ़ने का मंच देती हैं और खेल संस्कृति को मजबूत करती हैं। पुरुष वर्ग के कुल 22 मुकाबले खेले गए, जिनमें कई मुकाबले बेहद करीबी रहे। बिजरौल, फखरपुर, शाहपुर बड़ौली और दोघट की टीमों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं कुछ मुकाबलों में अंतिम रेड तक दर्शकों की सांसें थमी रहीं। दूसरे दिन महिला वर्ग के मुकाबलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.