चाईबासा, दिसम्बर 12 -- चाईबासा,संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एसआर रुंगटा ए-डिवीजन लीग के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए मैच में सेरसा चक्रधरपुर ने मैच की अंतिम गेंद पर चौका लगाकर रोमांचक जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही सेरसा के कुल आठ अंक हो गए हैं और अंक तालिका में वह यंग झारखंड के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। एमसीसी की टीम ने 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 331 रन बनाए चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैच में टॉस सेरसा के कप्तान ने जीता और विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमसीसी की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 331 रन बनाए। दोनों उद्घाटक बल्लेबाज कुमार करण एवं अरविंद कुमार ने पहले विकेट के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर ...