मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मदरसा सुपर प्रीमियर लीग सीजन-1 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में रविवार को चैनपुर बंगरा स्थित स्व. अकलीमा हाईस्कूल खेल मैदान में सुस्ता इलेवन ने बैरिया इलेवन को एक रन से हराया। सुस्ता इलेवन ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 16 ओवर के मैच में 10 विकेट पर 99 रन बनाये। इसमें हातिम ने 12 गेंद में सबसे अधिक 21 रन बनाये। रीतू ने 20 व मयंक ने 19 रनों की पारी खेली। बैरिया इलेवन के बॉलर वासिर ने पांच विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी के लिए उतरे बैरिया इलेवन के खिलाड़ी 16 ओवर में 10 विकेट गवांकर 98 रनों पर सिमट गये। मैच के अंतिम गेंद पर बैरिया के लड्डू रन आउट हो गए। इससे पहले चैनपुर बाजिद पंचायत के मुखिया आरिफुर रहमान ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर में टूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.