कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से लाला बैजनाथ प्रसाद एवं ओपी. तिवारी क्रिकेट ट्रॉफी आयोजित की गई। कानपुर इनकम टैक्स बार व लखनऊ इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के बीच बीसीए ग्राउंड में मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में लखनऊने 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी। बनाए। रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने तीन रन से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच रोहित सिंह (लखनऊ) को दिया गया। बेस्ट बैट्समैन आनंद सिंह, बेस्ट बॉलर राहुल धवन व बेस्ट फील्डर का पुरस्कार आशीष जौहरी को दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...