शाहजहांपुर, दिसम्बर 23 -- जिला कारागार में आयोजित जेल प्रीमियर लीग के अंतर्गत पंडित राम प्रसाद बिस्मिल सुपर किंग्स और ठाकुर रोशन सिंह सुपर जेंट्स के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया। जेल अधीक्षक की उपस्थिति में हुए इस मैच में ठाकुर रोशन सिंह सुपर ज्वाइंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्देश्य बंदियों में टीमवर्क, अनुशासन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया। जेपी तिवारी ने दोनों टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। विजेता टीम को बधाई दी गई और सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई। मैच के दौरान जेलर कृष्ण मुरारी गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...