कानपुर, जनवरी 1 -- डॉ. नागेंद्र स्वरूप मेमोरियल किड्स प्रीमियर लीग में गुरुवार को यूपीएस इलेवन ने पालीवाल इलेवन को रोमांचक मुकाबले में एक रन से पराजित किया। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए मैच में यूपीएस इलेवन ने 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन बनाए। टीम की ओर से धर्मराज ने 33 रन व युग पाल ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य निषाद, आदित्य पटेल व सुमित राजपूत ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी पालीवाल इलेवन की पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 124 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सुमित राजपूत ने सर्वाधिक 39 रन व आदित्य पटेल ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में रियान अहमद ने तीन, रूनझुन गुप्ता, अनमोल कौशल, शुभम यादव, यशस्वी व कार्तिक ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया। रियान अहमद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। यह जानकारी आयोजन सचिव एहसान इमरान ने दी।...