बेगुसराय, मार्च 6 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रजाकपुर में आयोजित विकास क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला महेशवाड़ा और चकमुजफ्फर की टीम के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में महेशवाड़ा की टीम ने अंतिम विकेट पर जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चकमुजफ्फर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 142 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महेशवाड़ा की टीम को जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। मैच के अंतिम क्षणों तक मुकाबला बेहद रोमांचक बना रहा और महेशवाड़ा की टीम ने आखिरी विकेट पर लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सिंटू को मैन ऑफ द मैच तथा मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के...