रोमांचक मुकाबले में बराबरी पर रहा सहारनपुर-प्रयागराज का मैच
मऊ, अगस्त 5 -- मऊ, संवाददाता। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय द्वारा डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन बुधवार को सात रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला सहारनपुर व प्रयागराज का मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। बरेली ने मुरादाबाद को 5-0, गोरखपुर ने अयोध्या को 2-0, अलीगढ़ ने मिर्जापुर को 5-1, झांसी ने कानपुर को 2-1, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने बस्ती को 3-1 तथा आजमगढ़ ने मेरठ को 1-0 से पराजित किया। अलीगढ़ के प्रतीक ने शानदार पांच गोल कर मैच के आकर्षण का केंद्र रहे। प्रतियोगिता के दौरान डॉ.एससी तिवारी, जय प्रकाश सिंह उपक्रीड़ाधिकारी आजमगढ़, ओमेन्द्र सिंह, मुन्नौवर अली सहित अनेक खेल पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.