गिरडीह, अप्रैल 12 -- गिरिडीह। गिरिडीह स्टेडियम में चल रहे जेएससीए अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शनिवार को धनबाद बनाम सिमडेगा के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में धनबाद ने सिमडेगा को 5 रनों से हरा दिया। सिमडेगा की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। धनबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 141 रनों का स्कोर खड़ा किया। धनबाद की ओर से रूमा कुमारी ने अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए 61 रन बनाए। वहीं आनंदिता किशोर ने 27 व दुर्गा मुर्मू ने 19 रनों का योगदान दिया। सिमडेगा की ओर से गेंदबाजी करते हुए गोल्डी ने 2 विकेट लिए। जीत के लिए 142 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी सिमडेगा की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी और 5 रन मैच गंवा दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.