संभल, मई 12 -- क्षेत्र में चल रही ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में टांडा बादली, जनपद रामपुर की टीम ने जीआईसी क्लब मुरादाबाद को 1-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। जेएलएम इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता का यह दूसरा मुकाबला सिरसी स्पोर्टिंग क्लब के सौजन्य से खेला गया। मैच के मुख्य अतिथि नजाकत हुसैन, चेयरमैन प्रत्याशी सिरसी रहे। मुख्य रेफरी नादिर रजा ने मैच का समय 35-35 मिनट निर्धारित किया। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैच के 20वें मिनट में टांडा रामपुर के खिलाड़ी वसीम ने बड़ी डी के पास से तेज रफ्तार शॉट लगाकर शानदार गोल किया और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह भी पढ़ें- फुटबॉल लीग में परासी एफसी की शानदार जीत गोल खाने के बाद जीआईसी क्...