बांका, मई 17 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। इंटर स्तरीय बालिका उच्च विद्यालय भैरोगंज के मैदान पर एचिवर्स एकेडमी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में गया क्रिकेट एकेडमी ने एचिवर्स क्रिकेट एकेडमी भैरोगंज को रोमांचक मुकाबले में 5 रन से पराजित कर दिया।

मैच का विवरण मैच के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से दर्शकों में काफी उत्साह देखा गया। 35-35 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गया क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 28.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 199 रन बनाए। टीम की ओर से प्रकाश प्रीतम ने 63 गेंदों पर 62 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं प्रिंस केशरी ने 45 गेंदों पर 32 रन तथा कृति आजाद ने 33 गेंदों पर 32 रन का योगदान दिया। 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचिवर्स क्रिकेट एकेडमी भैरोगंज की टीम ने भी शानदार संघर्...