कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में क्रिक आईटी एकेडमी ने फ्रेंड्स एकेडमी को रोमांचक मुकाबले में आठ रन से हराया। कल्याणपुर स्थित गीता देवी क्रिकेट मैदान पर हुए मैच में क्रिक आईटी एकेडमी की पूरी टीम 19.3 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अर्थव श्रीवास्तव ने 13 रन, यशराज ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रफुल्ल कश्यप व अविराज द्विवेदी ने तीन-तीन, आर्यन पाल ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी फ्रेंड्स एकेडमी की पूरी टीम 20 ओवर में 68 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अमरेंद्र ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में यशराज ने तीन, देव दुबे, कुबेर तिवारी व समर्थ ने एक-एक विकेट लिए। यशराज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.