कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कानपुर क्रिकेटर्स ने राइजिंग सुपर स्टार्स को रोमांचक मुकाबले में दो रन से हराया। दूसरे मैच में एस्पिरिस ने रॉयल फिनिशर्स को 53 रन से पराजित किया। तीसरे मैच में नाइस गोल्ड ने केएसके को 38 रन से हराया। जाजमऊ स्थित एससीजी मैदान पर हुए मैच में कानपुर क्रिकेटर्स ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 221 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक ने 77 रन, अतुल वर्मा ने 41 रन व आशीष ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में रंजीत ने चार, मयंक व आकाश ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में राइजिंग सुपर स्टार्स की पूरी टीम 25 ओवर में छह विकेट पर 219 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रंजीत ने 58 रन व सार्थक ने 58 रन बनाए। गेंदबाजी में हिमांशु, आदित्य ने दो-दो विकेट लिया। अभिषेक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्क...