रोमांचक मुकाबले में ओडिशा और बिहार 1-1 से बराबर
मुंगेर, सितम्बर 7 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।एलेवन स्टार एथलेटिक्स जमालपुर की ओर से स्थानीय जेएसए मैदान में आयोजित नौ दिवसीय अजय कुमार सिंह बच्चन मेमोरियल छठा महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को ओडिशा और बिहार के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक-एक गोल किया और मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। खेल के सातवें मिनट में ओडिशा की जर्सी नंबर 17 सोनिया इक्का ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद बिहार की टीम ने लगातार वापसी की कोशिश जारी रखी। खेल के 68वें मिनट में बिहार की जर्सी नंबर 10 मनीषा कुमारी ने गोल कर मुकाबले को 1-1 से बराबर कर दिया। मैच के दौरान खेल में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले और दोनों टीमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.