कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कानपुर स्टारलेट ने गोल्डन क्लब को आठ विकेट से हराया। दूसरे मैच में एसएस क्लब ने राइडर क्लब को छह रन से पराजित किया। राहुल सप्रू मैदान पर हुए मैच में गोल्डन क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.3 ओवर में सिर्फ 82 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से राज सिंह ने अकेले 52 रन बनाए। गेंदबाजी में विकास सिंह ने चार, गुरविंदर सिंह और रजल श्रीवास्तव ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में कानपुर स्टारलेट की टीम ने महज 7.3 ओवर में दो विकेट पर 83 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से अर्जुन सिंह ने नाबाद 62 रन की तूफानी पारी खेली। गेंदबाजी में विवेक बघेल और सौम्या पाल को एक-एक विकेट मिला। पीएसी मैदान पर हुए मैच में एसएस क्लब ने पहले बल्लेब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.