बरेली, जून 3 -- एसआरएमएस समर कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में एसआरएमएस फाइटर ने एसआरएमएस रॉयल को महज दो रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। अंतिम ओवर तक चले इस संघर्षपूर्ण मैच ने दर्शकों को रोमांचित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएमएस फाइटर की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 142 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरएमएस रॉयल की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन फाइटर के गेंदबाजों ने समय-समय पर विकेट निकालकर मैच को अपने पक्ष में बनाए रखा। रॉयल की टीम 22 ओवर में 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और जीत से केवल तीन रन दूर रह गई। यह भी पढ़ें- प्रिंस की पारी से सरताज इलेवन जीता बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रांशु को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह भी पढ़ें- ईशान की घातक गेंदबाजी, भारत एकेडमी 28 रन पर सिमटी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...