मुंगेर, मार्च 24 -- मुंगेर, एक संवाददाता। तेज नारायण उच्च विद्यालय, शालिग्रामी, बेगूसराय के मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में इलेवन स्टार मुबारकचक, मुंगेर को कड़े संघर्ष के बाद स्टूडेंट क्लब शालिग्रामी के हाथों एक गोल से हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम उपविजेता बनी। मैच के दौरान मुंगेर की टीम को कई शानदार अवसर मिले, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और वे गोल करने में असफल रहे।खेल उद्घोषक महमूद आलम के अनुसार, मुकाबला बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। हालांकि हार के बावजूद टीम के प्रदर्शन की सराहना की जा रही है। जिले के खेल प्रेमियों में उपविजेता बनने पर खुशी और गर्व का माहौल है।इस अवसर पर पूर्णेंदु नारायण सिंह, शिवलाल रजक, प्रवीण शंकर सिंह, उमेश प्रसाद सिंह, लटोरी मंडल, मो शाहीन रजा, म...