दुमका, अप्रैल 6 -- जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत लोंगाय कमरडीहा में आयोजित कमरडीहा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में केकेआर टीम को रोमांचक मुकाबले में तीन रनों से पराजित कर आरपीएल टीम ने टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरपीएल टीम के कप्तान लवलेश ने 21 रन, अमन कुमार 34 रन, करन कुमार के 24 रन के बदौलत निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना पाई। फाइनल मुकाबले में प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार आरपीएल टीम के बल्लेबाज अमन कुमार को दिया गया। टूर्नामेंट में बेस्ट गेंदबाज का खिताब कुलदीप यादव, बेस्ट बल्लेबाज जैकी पांडेय, प्लेयर आफ द सीरीज का खिताब जैकी पांडेय को दिया गया। टूर्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.