मुंगेर, दिसम्बर 11 -- मुंगेर , हिन्दुस्तान संवाददाता। कोशी कॉलेज खगड़िया के क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल में आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केएमडी कॉलेज, परबत्ता को 19 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टॉस केएमडी कॉलेज परबत्ता ने जीता, लेकिन पहले बल्लेबाज़ी करते हुए डीजे कॉलेज ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 132 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। टीम के प्रशांत कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। हर्ष आर्यन ने भी 23 रन का योगदान दिया। केएमडी कॉलेज के प्रियांशु ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केएमडी कॉलेज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 113 रन ही बना सकी। अंतिम ओवरों में मैच रोमांचक रहा, लेकिन डीजे कॉलेज ने शानदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.