गोपालगंज, अप्रैल 7 -- कुचायकोट। जलालपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में गोपालगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मीरगंज को हराकर जीत दर्ज की। यह रोमांचक मुकाबला जलालपुर स्थित मठिया नेचुआ डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में खेला गया, जहां बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी दर्शक मौजूद रहे। मैच में गोपालगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवर में टीम ने 128 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजों ने संतुलित प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीरगंज की टीम ने शुरुआत में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन मध्य ओवरों में गोपालगंज के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए रन गति पर अंकुश लगा दिया। लगातार विकेट गिरने के कारण मीरगंज की पूरी टीम लक्ष्य हासिल करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.