मुंगेर, अप्रैल 4 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मौजीलाल भगत उच्च विद्यालय काशनगर के प्रांगण में आयोजित काशनगर प्रीमियम लीग के तहत प्रखंड स्तरीय सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले में पुरैनी की टीम ने काशनगर को तीन विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।फाइनल मैच में काशनगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 150 रन बनाए और पुरैनी को 151 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में पुरैनी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 14 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टूर्नामेंट में अमरजीत आचार्य को मैन ऑफ द सीरीज और राघव कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। विजेता टीम को सरपंच जयप्रकाश मेहता समेत अन्य अतिथियों ने शील्ड देकर सम्मानित किया। मौके पर बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थि...