कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन (एआईटीडी) में चल रहे सांस्कृतिक, साहित्यिक व तकनीकी समारोह शंखनाद के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। दिनभर चली विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करने के बाद छात्र-छात्राओं ने शाम को हुए डीजे नाइट में जमकर मस्ती की। डीजे एनी ने विभिन्न फिल्मी गीतों के माध्यम से सभी को खूब झुमाया। एआईटीडी में चल रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शुक्रवार को एप मनिया का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें पहले स्थान पर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष की छात्रा अंशिता सिंह प्रथम और इसी कक्षा की खुशबू प्रजापति दूसरे स्थान पर रही। रोबो रेस में विभिन्न टीमों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और एक दूसरे को मात दिया। प्रतियोगिता में एनकमवॉर्टेक्स ट...