बिहारशरीफ, जनवरी 7 -- दुनिया के किसी कोने से सिर्फ बोलने से बंद हो जाएगा पंखा, टीवी या फ्रिज नालंदा के लाल अनिल आलोक का कमाल यूथ इनोवेशन चैलेंज में जीता प्रथम पुरस्कार स्मार्ट होम ऑटोमेशन डिवाइस 'रोबो' का किया निर्माण आईआईटी, रांची में है कम्प्यूटर विज्ञान के छात्र फोटो : अनिल01-दिल्ली में यूथ इनोवेशन चैलेंज का प्रथम पुरस्कार हासिल करते अनिल आलोक। अनिल02-स्मार्ट होम ऑटोमेशन डिवाइस 'रोबो' के साथ अनिल आलोक। बिहारशरीफ, एक संवाददाता/प्रणय कुमार। अब सिर्फ बोलने से आपके घर का पंखा, टीवी या फ्रिज बंद हो जाएगा। वह भी दुनिया के किसी कोने से। आपको सिर्फ अपने मोबाइल में यह बोलना है, 'हे रोबो, पंखा बंद कर दो'। यह सपना नहीं, हकीकत है। इस सपने को सच कर दिखाया है नालंदा के लाल अनिल आलोक ने। उन्होंने इस अनोखे स्मार्ट होम ऑटोमेशन उपकरण को 'रोबो घर का दिमा...