मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इंजीनियरिंग के छात्रों का बनाया रोबोट फिजियोथेरेपी के साथ शरीर का पोस्चर भी सही रखेगा। एमआईटी में शनिवार को यंत्रिका प्रोजेक्ट एक्जीविशन का आयोजन किया गया। इंजीनियरिंग के छात्रों ने कई नवाचार प्रदर्शित किए। यह नवाचार आमलोगों व किसानों की मदद करेगा। यह भी पढ़ें- रोबोट फिजियोथेरेपी के साथ शरीर का पोस्चर भी रखेगा सहीस्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा के क्षेत्र में नवाचार स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा के क्षेत्र में कई शोध कर छात्रों ने अलग-अलग मॉडल बनाए थे। एमआईटी के मुख्य भवन परिसर में तकनीकी नवाचार और रचनात्मकता का एक अनूठा संगम देखने को मिला। संस्थान के मैकेनिक इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बायोमेडिकल एंड रोबोटिक्स इंजीनियरिंग विभाग के सहयोग से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू प्रदर्शनी म...