लखनऊ, अगस्त 29 -- सिस्ट निकालकर पित्त के प्रवाह का रास्ता दोबारा बनाया लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू में रोबोटिक सर्जरी कर जन्मजात पित्त नली की विकृत गांठ का सफल इलाज किया गया। पांच वर्षीय बच्चे को एक वर्ष की उम्र से रुक-रुककर पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी। सीतापुर में कई डॉक्टरों से इलाज के बावजूद आराम नहीं मिला। इसके बाद परिजन उसे केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की ओपीडी में लेकर पहुंचे। जांच में कोलेडोकल सिस्ट की पुष्टि हुई।

सर्जरी की प्रक्रिया पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की डॉ. अर्चिका गुप्ता और उनकी टीम ने बच्चे की रोबोटिक सर्जरी की। ऑपरेशन के दौरान पेट में चार छोटे की-होल चीरे लगाए गए। प्रभावित पित्त नली में पनपी सिस्ट को बाहर निकाला। उसके बाद आंत में पित्त के सामान्य बहाव के लिए नया रास्ता बनाया गया। सर्जरी बिना किसी जटिलता ...