हाजीपुर, जनवरी 31 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के बिहजादी स्थित राजीव प्रताप मेमोरियल वर्ल्ड स्कूल में रेडियान्ज़ 2.0 विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 26 से 28 जनवरी तक किया गया। प्रदर्शनी वरिष्ठ प्राचार्य सुजीत कुमार एवं प्राचार्या डॉ. विबिथा के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। गेस्ट ऑफ ऑनर सुरेश कुमार (राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित) उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के निदेशक पूर्व सांसद राम किशोर सिंह एवं विद्यालय प्रबंधन ने एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि, शिक्षक एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में छात्रों ने नवीकरणीय ऊर्जा, रोबोटिक्स, अंतरिक्ष विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, एकीकृत कृषि प्रणाली, हाइड्रोलिक प्रणाली एवं आधुनिक तकनीक जैसे विषयो...