लखनऊ, फरवरी 10 -- बालागंज स्थित सिटी इंटरनेशनल स्कूल में यूथ बाजार, रोबोटिक एवं विज्ञान थ्रीडी मॉडल प्रदर्शनी में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल प्रबंधक शहाब हैदर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और कार्य कौशल को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता हेमंत दयाल, विशिष्ट अतिथि आलमबाग नवयुग पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अनुप्रिया दयाल ने प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने रोबोटिक व विज्ञान के कार्यशील मॉडल और थ्रीडी प्रोजेक्ट को देखा और सराहना की। यूथ बाजार मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें बच्चों ने हाथों से बनाए गए उत्पाद जैसे सजावट की वस्तुएं, पेपर बैग, इत्र और परफ्यूम, ज्वेलरी आइटम तथा कुछ खाने की चीजें तैयार कीं। पेपर बैग जैसे उत्पादों के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी द...