गिरडीह, फरवरी 16 -- राजधनवार। धनवार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोबिन कुमार रविवार को जनसम्पर्क अभियान चलाया । इस दौरान नगर क्षेत्र के इरगा, नीचे बाजार,बड़ा चौक, सिनेमा रोड , बुधुवाडीह आदि टोला मुहल्ला में जनसंपर्क पर जनता से मिलकर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। कहा कि नगर क्षेत्र की जनता हम पर विश्वास जताया तो नगर को स्वच्छ एवं सुंदर धनवार बनाएंगे, इंदौर जैसा स्टेडियम,पार्क के साथ सभी गलियों में स्ट्रीट लाइट के साथ नगर के सभी नाली,गली को सुंदर बनायेंगे। आवास विहीन को जमीन व आवास दिलाने की काम करेंगे। कहा कि जनता का मुझे समर्थन मिल रहा है । साथ मे गौतम कुमार, चंदन साव, सुरेश साव, अजय साव, ओमप्रकाश साव, गोपाल साव, प्रवीण साव, जितेंद्र साव , सकलदेव वर्णवाल के अलावे कई लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...