रोप स्किपिंग में दिल्ली के वासु कुमार बने राष्ट्रीय चैंपियन
मेरठ, अक्टूबर 28 -- बागपत रोड स्थित स्टेप टू सक्सेस स्कूल में चल रही तीन दिवसीय सीबीएसई राष्ट्रीय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन खिलाड़ियों के बीच पदक जीतने के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंडर-19 बालक फ्रीस्टाइल वर्ग में दिल्ली के वासु कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। विभिन्न राज्यों और सीबीएसई क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-19 बालक फ्रीस्टाइल वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल, अशोक विहार (दिल्ली) के वासु कुमार ने 3.62 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। वैश पब्लिक स्कूल, रोहतक (हरियाणा) के श्रेष्ठ ने 3.13 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि बाल भारती पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा (दिल्ली) के प्रियांश मनीष मित्तल 2.97 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.