सोनभद्र, फरवरी 14 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के वन प्रभाग रेणुकूट क्षेत्र स्थित खजुरा के जंगल में रोपित पेड़ों को उखाड़कर गड्ढे खोदने का आरोप ग्रामीणों ने वन विभाग पर पर लगाया है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से जांच कर कार्यवाही किए जाने की मंाग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि रोपित पौधे वाले क्षेत्र से बड़े पेड़ों को जेसीबी से उखाड़ कर लगभग दस हेक्टेयर वन भूमि में नया गड्ढा खुदवा दिया गया है। इसमें 5 हेक्टेयर में रोपित पौधे पूरी तरह सुरक्षित है जबकि 5 हेक्टेयर वन भूमि को पूरी तरह साफ करा कर गड्ढे खुदवा दिया गया। नाम सार्वजनिक ना करते हुए ग्रामीणों ने मौके पर जाकर फोटो वीडियो शेयर करते हुए बताया कि बबूल और आकेसिया के पेड़ो को जमीदोज कर वाचर लोग ट्रैक्टर से घर ले गए। बाकी बचे ठूंठ और बिना काम की लकड़ी को नालें में डाल कर आग लगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.