मथुरा, मार्च 28 -- बरसाना। राधारानी रोपवे में खराबी की स्थिति में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने के लिए शनिवार को मॉकड्रिल आयोजित हुई। प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय आपदा मोचक बल एवं राज्य आपदा मोचक बल की संयुक्त टीम ने रस्सियों से ट्रालियों में फंसे लोग निकालने का अभ्यास किया। ड्रिल का नेतृत्व एडीएम (फाइनेंस) डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने किया। जिला आपदा विशेषज्ञ पूजा राणा के समन्वय में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय दिखाई दिया। नायब तहसीलदार सीपी सिंह का सक्रिय सहयोग रहा। राष्ट्रीय आपदा मोचक बल के कमांडेंट अनिल कुमार एवं राज्य आपदा मोचक बल के कार्तिकेय मिश्रा के नेतृत्व में बचाव दलों ने तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। अग्निशमन विभाग के आलोक कुमार ने भी अहम भूमिका निभाई। एडीएम की अध्यक्षता में टेबल टॉप बैठक...