लखनऊ, मार्च 11 -- फोटो -हजरत अली की शहादत की याद में निकला ताबूत का जुलूस-इमाम के गम हर आंख थी अश्कबारलखनऊ, कार्यालय संवाददाताअमीर-उल-मोमेनीन हजरत अली की शहादत की याद में बुधवार को इमाम के ताबूत का जुलूस रौजाए शबीहे नजफ रुस्तम नगर से निकाला गया जो कर्बला तालकटोरा जाकर समाप्त हुआ। ताबूत को कत्लगाह में या अली मौला-हैदर मौला की सदाओं के बीच दफ्न किया गया। इसी के साथ तीन दिन से चल रहा गम खत्म हुआ। जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किये गये थे। 19वीं रमजान को जब हजरत अली नमाज पढ़ने के दौरान सजदे में थे तो अब्दुर्रहमान इब्ने मुल्जिम ने उनके सिर पर जहर से बुझी तलवार से हमला किया था, जिससे वह जख्मी हो गये थे और 21वीं रमजान को उनकी शहादत हो गई थी।जुलूस की अलविदाई मजलिस को मौलाना यासूब अब्बास ने सुबह तीन बजे खिताब किया। मात्र 15 मिनट की मजलिस के...