देवरिया, नवम्बर 29 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। एक बेटी ने अपने माता-पिता को ऐसा दृश्य दिखाया, जो किसी भी परिवार के लिए दर्दनाक साबित हो सकता है। युवती जब जाने लगी तो पिता ने रोते हुए हाथ जोड़कर बेटी को रोकने की कोशिश की, लेकिन बेटी पिता को ठुकरा कर प्रेमी के साथ चली गई। यह दृश्य देख उपस्थित लोग भी भावुक हो गए। थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाली युवती गुरुवार को सुबह प्रेमी के साथ फरार हो गई। घर वालों की सूचना पर पुलिस ने शाम को युवती को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने प्रेमी युगल के घर वालों को सूचना दी। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। करीब पांच घण्टे तक थाने में पंचायत चली, लेकिन दोनों अलग होने को तैयार नहीं हुए। लिहाजा पुलिस ने बालिग होने का हवाला देते हुए प्रेमी-प्रेमिका को छोड़ दिया। युवती की शादी की शादी चार दिसम्बर को होनी थी। उसको गोरखप...