रामपुर, नवम्बर 27 -- रामपुर,संवाददाता। महात्मा गांधी फिजिकल कालेज मैदान में चल रहे सेकेंड हसन आगा मेमोरियल स्टेट हॉकी टूर्नामेंट के चौथे दिन तीन मैच खेले गए। टूर्नामेंट का पहला मैच रामपुर ग्रीन व शाहजहापुर की टीमों के बीच खेला गया। शाहजहापुर की ओर से आशिक, अनुज,रेहान ने रामपुर ग्रीन की टीम को हराकर 3-2 से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का दूसरा मैच सोनीपत रोतक व बिजनौर के बीच खेला गया। मैच में सोनीपत रोतक की ओर से रोहित ने तीन सुमित, मनीश, दीपू,नितिन ने एक एक गोल करते हुए बिजनौर की टीम को 7-1 से पराजित किया। टूर्नामेंट का तीसरा मैच आगा इलेविन व हरदोई की टीम के बीच खेला गया। आगा इलेविन की ओर से सुमित ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 से जीत दर्ज कराई। टूर्नामेंट के तीनो मैचों की अंपायरिंग मो.जावेद,सुनील ,मुशीर अहमद , तजममुल जैदी ,ब्रजेश कुशवाहा और मुनीश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.