बिजनौर, मार्च 16 -- स्योहारा। स्योहारा में मुरादाबाद मार्ग स्थित सब्जी मंडी को हटाने को लेकर सोमवार को तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची । प्रशासन के साथ भारी पुलिस बल और बुलडोजर भी मौजूद रहे, जिससे मंडी क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार ने बताया कि यह मंडी अस्थायी रूप से लगाई जा रही थी और इसके लिए कोई स्थायी अनुमति नहीं ली गई है। उन्होंने कहा कि मंडी को हटाने के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके थे और व्यापारियों को 9 तारीख तक का समय दिया गया था।वहीं मंडी में व्यापार करने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें प्रशासन की ओर से कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि बिना आधिकारिक सूचना के अचानक मंडी हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में मंडी सचिव का कहना है कि 7 तारीख को ही मंडी व्यापारियों को जानकारी द...