रामगढ़, जनवरी 22 -- केदला, निज प्रतिनिधि। केदला वाशरी परियोजना कार्यालय में गुरुवार को 22 सूत्री मांगो पर सीसीएल प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के जीएम कल्याण जी प्रसाद ने किया। वार्ता में ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने कहा कि केबीपी परियोजना से उत्पादित कोयला को रोड सेल में दिया गया है। इस कोयला के लिए सेल संचालन समिति का गठन नहीं किया गया है। रोड सेल जिन ग्रामीण रैयतों को नौकरी नहीं मिल पाता है उनके लिए यह वैकल्पिक रोजगार का मार्ग है। रोड सेल में कोई गाड़ी के माध्यम से तो कोई डीओ और लिफ्टर के माध्यम से दो पैसा कमाकर अपना घर परिवार चलता है। प्रबंधन को चाहिए कि रोड सेल शुरु होने से पहले केबीपी परियोजना से प्रभावित सभी गांव से लोगों को जोड़कर ईऑक्शन...