मेरठ, मई 30 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के सरस्वती लोक में रोड रेज के दौरान कारोबारी को कार से कुचलने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कातिलाना हमले का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। घायल कारोबारी निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस के अनुसार सरस्वती लोक निवासी यश बंसल ने तहरीर देकर बताया था कि 28 मई की रात उनके पिता प्रदीप बंसल स्कूटी से फैक्ट्री से घर लौट रहे थे। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान संजय कुमार सैनी उर्फ टामा (42) निवासी ब्रह्मपुरी के रूप में हुई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। मामले में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है ...