अररिया, मार्च 11 -- अररिया, वरीय संवाददाता समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में बुधवार को अररिया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को बिहार की सत्ता संभालने के बाद से ही यहां कानून का राज स्थापित हुआ है। इससे न केवल लोगों को भय व दहशत से मुक्ति मिली है बल्कि सूबे में शांति व सौहार्द का माहौल बना है। साम्प्रदायिक व सामाजिक तनाव कम हुए हैं। हमने जाति धर्म से परे सबके लिए विकास किया है। कब्रिस्तानों की घेराबंदी के बाद वर्ष 2016 से 60 वर्ष से अधिक पुराने मंदिरों की भी घेराबंदी की है। मुख्यमंत्री श्री कुमार अररिया कॉलेज स्टेडियम में जीविका दीदी से खचाखच भरी सभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने अपने करीब 40 मिनट के संबोधन में बार-बार 2005 के पहले के बिहार का याद दिलाया। संबोधन के दौरान उसने लोगों से पूछा की बताइये अब सब अच्छा रहेगा...