रोड में खेल रही 5 वर्षीय बच्ची को ट्रक ने मारी ठोकर, जख्मी
दुमका, जून 26 -- दुमका-पालोजोरी मुख्य पथ पर जामा थाना अन्तर्गत मनका चौक के पास एक ट्रक ने रोड में खेल रही 5 वर्षीय बच्ची को धक्का मार दिया। इस घटना में बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना शुक्रवार की शाम में हुई। जानकारी के अनुसार बच्ची श्रुति हेम्ब्रम मनका चौक की निवासी है और वह घर के सामने खेल रही थी। इस बीच एक ट्रक ने बच्ची को धक्का मार दिया। बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। उसे सिर में चोट लगी है। उसे अभी तक होश नहीं आया है। परिजनों ने बताया कि बच्ची के पिता दैनिक मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ है। मां घर के अंदर काम कर रही थी। इसी बीच यह घटना हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया है। घटना की सूचना जामा थाना की पुलिस को मिल गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.