एटा, मार्च 6 -- गाड़ी में डीजल डलवाने के लिए निकले ट्रक चालक का शुक्रवार की सुबह पेड़ पर शव लटका मिला। पुलिस की ओर से आत्महत्या करने का दावा किया गया, लेकिन परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की। मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी अमर सिंह (40) पुत्र छुआरे सिंह परिवार के साथ अलीगंज रोड स्थित गल्ला मंडी के पास रहते है। इनकी पत्नी पीआरडी में महिला जवान है। अमर सिंह ट्रक चलाते है। इसी से परिवार को भरण पोषण होता है। गुरुवार की देरशाम को वह घर से यह कहकर निकले कि ट्रक में डीजल भरवाना है। इसके बाद अभी आ रहे है। काफी देरतक वह घर नहीं आए तो परिजनों ने संपर्क किया तो फोन पर संपर्क नहीं हो सका।इधर उधर तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। रातभर कोई जानकारी ना मिलने के कारण परिवार के लोग परेशान हो गए। शुक्रवार की सुबह पेट...