रोड पर छोड़ दे रहे नालियों का कचरा, हल्की बारिश में सड़क बन जा रही नरक
कोडरमा, मई 12 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गली-मुहल्लों और चौराहों पर नालियों से निकले कचरे का अंबार लगा है। हर दिन कचरे का उठाव नहीं होने से एक ओर जहां संक्रमण का खतरा बना रहता है, वहीं हल्की बारिश होते ही नालियों के किनारे छोड़ा गया कचरा या तो नाली में समा जाता है या फिर बारिश की पानी के साथ बहकर रोड पर आ जाता है। इससे राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी होती है। नगर परिषद के कर्मी शहर से नालियों का कचरा समय से नहीं उठाकर नालियों के किनारे ही छोड़ दे रहे हैं। इससे पूरी सड़क पर गंदगी का पहाड़ खड़ा हो गया है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल है। झुमरीतिलैया शहर के कई प्रमुख इलाकों में हर दिन कचरा उठाव की व्यवस्था ठप नजर आती है। यह भी पढ़ें- नालियों के किनारे गंदगी फेकने से बढ़ी परेशानीस्थानीय लोगों की श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.