शामली, मई 21 -- झिंझाना। डीएम आलोक यादव ने गुरुवार को झिंझाना नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के अंदर साफ-सफाई व्यवस्था देखकर डीएम ने संतोष जताया, लेकिन कार्यालय के बाहर मुख्य सड़क पर फैली गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने नगर पंचायत अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यालय के रिकॉर्ड, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाहर सड़क किनारे फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने रेहड़ी-ठेली संचालकों को अपने पास डस्टबीन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकानदार और ठेला संचालक कूड़ा सड़क पर न फैलाएं, बल्कि शाम के समय निर्धारित स्थान पर डंप करें।डीएम ने नगर पंचायत कार्यालय में रखी पुरानी और जर्जर सेफ को भी तुरंत बदलने के आदेश दिए। साथ ही चेत...