अलीगढ़, फरवरी 28 -- बरला, संवाददाता। बरला मोड़ स्थित एक इंटर कॉलेज के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपने भाई को परीक्षा दिलाने आए एक युवक ने नशे की हालत में बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। नरौना 12 नंबर निवासी एक युवक अपने भाई को इंटर की परीक्षा दिलाने बरला मोड़ स्थित कॉलेज आया था। आरोप है कि भाई को परीक्षा केंद्र छोड़ने के बाद युवक ने पास के ठेके पर जाकर अत्यधिक शराब पी ली और अपनी बाइक को सड़क पर खड़ा कर दिया। पुलिस बाइक को उठाकर थाने ले गई। युवक बीच सड़क पर ही बैठकर 'हाई-वोल्टेज ड्रामा' करने लगा। इस हंगामे के कारण राहगीरों को असुविधा हुई और भारी वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण हेतु सामुदायिक केंद्र छर्रा भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.