नोएडा, मार्च 10 -- नोएडा। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम 10 से 16 मार्च तक विशेष जांच अभियान चलाएगी। इस दौरान बिना रोड टैक्स जमा किए दौड़ते मिले वाहनों से टैक्स की वसूली की जाएगी। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने कहा कि जिन वाहनों का टैक्स नहीं जमा है, गाड़ी मालिक उसे तत्काल जमा कर दें। बिना टैक्स जमा किए दौड़ते वाहनों के पकड़े जाने पर उन्हें जब्त कर लिया जाएगा। टैक्स और जुर्माना जमा करने के बाद ही वाहनों को छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक मुश्त टैक्स जमा करने की सुविधा का वाहन मालिक लाभ उठाएं। एक बार टैक्स जमा करने पर उन्हें बार-बार टैक्स जमा करने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...