चतरा, मई 25 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज पुलिस ने रोड जाम और तोड़फोड़ करने के तीन नामजद अभियुक्तों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल भेजे जाने वालों में पांडेपुरा के विनय कुमार दास सुमिरन दास और मोहम्मद हमजा अली शामिल है। हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु के घटना के दौरान लोगों के द्वारा सड़क जाम किया गया था। इस दौरान वाहनों में तोड़फोड़ और पुलिस पर पतला किया गया था। मामले से संबंधित कई लोगों के विरुद्ध नाम से प्राथमिक की दर्ज किया गया था। मामले के प्राथमिक के अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...