रामपुर, अप्रैल 4 -- नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की दीवार की नपत शनिवार से शुरू हो गई। भमौरा-बिलारी स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान सीएचसी की दीवार अतिक्रमण की जद में आने पर ध्वस्त की दी गई थी। अब संबंधित विभाग की ओर से दोबारा सीमांकन और नाप-तौल की प्रक्रिया कराई जा रही है, ताकि नई दीवार का निर्माण नियमानुसार किया जा सके। अधिकारियों और कार्यकारी संस्था की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश की गई। सीएचसी अधीक्षक मोहित रस्तोगी ने बताया कि कार्यकारी संस्था द्वारा नपाई कराई गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उच्च अधिकारियों को पहले ही अवगत करा दिया गया था। जल्द ही मानकों के अनुरूप दीवार का निर्माण कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.