लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- छाउछ केंद्र में एलआरपी रोड से इंदिरा वन मनोरंजन पार्क तक रोड चौड़ीकरण को लेकर बिजली कटौती रहेगी। अधिशासी अभियंता विद्युत शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रोड चौड़ीकरण को लेकर आज 12 फरवरी से 15 फरवरी तक एलआरपी चौराहा से गुरु नानक स्कूल तक सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बिजली कटौती रहेगी। इसके साथ 16 फरवरी से 19 फरवरी तक गुरु नानक स्कूल से पंजाबी कॉलोनी गेट तक सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.