अररिया, जनवरी 31 -- अररिया। शहर के कोशी पुल के रोड की तरफ कुछ दुकानदारों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। इससे यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इस कारण रोज इस रोड पर छोटी बड़ी दुर्घटना होती रहती है। इस संबंध में यूथ प्रोग्रेसिव सर्किल अररिया के जिला अध्यक्ष मुजफ्फर हाशमी ने जिला प्रशासन से इस रोड को शीघ्र अविलंब अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। मांग करने वालों में संस्था के सचिव ज़ाकिर हुसैन सहित गंगा प्रसाद, किरण झा आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...